झर रहे हैं फूल

झर रहे हैं फूल

झर झर
झर रहे हैं
फूल हरसिंगर के!

रहते झरते रातभर वे।
झर रहे हैं प्रात भर वे।

झर रहे हैं फूल
झर झर
फूल शिउली[1] के
रहे हैं झर!


[1] शिउली : हरसिंगार का बांग्ला नाम


Image: Jasmine, Jasminum multipartitum, the starry wild jasmine or imfohlafohlane
Image Source: Wikimedia Commons
Artist: Apurv
Image in Public Domain

प्रयाग शुक्ल द्वारा भी