लौकी चोर
- 1 April, 2019
शेयर करे close
Share on facebook
Share on twitter
Share on reddit
Share on tumblr
Share on linkedin
शेयर करे close
Share on facebook
Share on twitter
Share on reddit
Share on tumblr
Share on linkedin

शेयर करे close
Share on facebook
Share on twitter
Share on tumblr
Share on linkedin
Share on whatsapp
https://nayidhara.in/kavya-dhara/hindi-poem-lauki-chor-by-arun-sheetansh/
- 1 April, 2019
लौकी चोर
संस्कृत नहीं संस्कृति के रखवाले हैं
लौकी चोर
राजनीतिक विचारधारा से लैस
उन्हीं के खिलाफ चोरी कर रहे हैं
लौकी चोर
हर जगह छठ पर्व मनाया जा रहा है
नहाय खाय है
खरना भी है
अर्घ्य भी है दो समय
पवित्रता के साथ
अपवित्र कर गया लौकी चोर
काट ले गया थान से आधी लौकी
आधा चोर आधी ईमानदारी छोड़ गया
वह खुश है लौकी बैंक से
कुछ बेच देगा वह
कुछ बाँट देगा
लौकी का हरापन
वापस नहीं ला सकता
वह चोरी से सूर्य का छठ या
छठ का सूर्य लाएगा हर बार
और हज़ार हज़ार
आधी लौकी काटकर
चंद्रमा बना डालेगा वह चोर
चोर, चंद्रमा नहीं बन सकता
सूर्य तो कत्तई नहीं
बन सकता है लौकी चोर हीं
केवल छठ में…!
Image name: Gourds
Image Source: WikiArt
Artist: John Singer Sargent