तारीखें बदल रहीं
शेयर करे close
Share on facebook
Share on twitter
Share on reddit
Share on tumblr
Share on linkedin
शेयर करे close
Share on facebook
Share on twitter
Share on reddit
Share on tumblr
Share on linkedin

शेयर करे close
Share on facebook
Share on twitter
Share on tumblr
Share on linkedin
Share on whatsapp
https://nayidhara.in/kavya-dhara/hindi-poem-about-tarikhe-badal-rahin-by-nachiketa/
- 1 June, 2024
तारीखें बदल रहीं
दिन तो बदले नहीं
महज तारीखें बदल रहीं
अंधकार
पहले से भी कुछ ज्यादा गहरा है
लगता है यह मौसम अंधा
गूँगा, बहरा है
नहीं यातना बदली
केवल चीखें बदल रहीं
खोयी-खोयी
आँखों में गहरा सन्नाटा है
घर के भीतर-बाहर
नागफनी का काँटा है
ज्ञान न बदला
सिर्फ सूचना-सीखें बदल रहीं
गहन उमस है
तो निश्चित ही आँधी आएगी
नई सुबह के लिए नया
संदेशा लाएगी
पेड़ न बदले केवल
कोंपल-पीकें बदल रहीं।