ऐ चितेरे इक अजन्मे की जगह खाली है

ऐ चितेरे इक अजन्मे की जगह खाली है

चितेरे इक अजन्मे की जगह खाली है
पेड़ के चित्र में पत्ते की जगह खाली है

इक सिवा तेरे कोई और इसे क्या भरता
दिल में अब भी तेरे हिस्से की जगह खाली है

यूँ तो कितने ही सितारों से सजा है ये फलक
मेरे ही नाम के तारे की जगह खाली है

बेहिचक आइए घर वाकई छोटा है मगर
इसमें मेहमान के रहने की जगह खाली है

सोचता है ये हर इक पेड़ परिंदों वाला
अब भी इक और परिंदे की जगह खाली है।


Image : Young Girl Before a Lit Lamp
Image Source : WikiArt
Artist : Anna Ancher
Image in Public Domain