दिल पे इतना तो अख्तियार रहे

दिल पे इतना तो अख्तियार रहे

दिल पे इतना तो अख्तियार रहे
रंज भी हो तो थोड़ा प्यार रहे

कोई लम्हा तू हमसे मिल ऐसे
उम्रभर तेरा इंतजार रहे

लाजिमी ये भी है मुहब्बत में
दर्द का पेड़ सायादार रहे

बदहवासी थकन घुटन में भी
हौसला अपना बरकरार रहे

हम चरागे-वफा जलाएँगे
चाहे जैसा हवा का वार रहे


Image : The Small Boat
Image Source : WikiArt
Artist : Émile Friant
Image in Public Domain