है अजब ये खामुशी

है अजब ये खामुशी

है अजब ये खामुशी
दे रही आवाज भी

होश हो या बेखुदी
याद रहती आपकी

कातिलाना हो गई
आपकी ये सादगी

वो मुखातिब तो रहे
पर नहीं कुछ बात की

आप मेरी सोच हैं
आप भी सोचें कभी।


Image : Portrait of N.Yusupov
Image Source : WikiArt
Artist : Nikolay Bogdanov Belsky
Image in Public Domain

विज्ञानव्रत द्वारा भी