जब-जब उसका चेहरा देखा

जब-जब उसका चेहरा देखा

जब-जब उसका चेहरा देखा
कोई जाम छलकता देखा

सबने उसको कतरा देखा
मैंने उसमें दरिया देखा

मैंने जब आईना देखा
बस उसका ही चेहरा देखा

वो भी तश्नालब था, देखा
एक समुंदर प्यासा देखा

जिसको मैंने राह दिखाई
बरसों उसका रस्ता देखा।


Image : Ksiądz pijący wino
Image Source : WikiArt
Artist : Aleksander Gierymski
Image in Public Domain

विज्ञानव्रत द्वारा भी