पहले वो अपना जाल रखते हैं

पहले वो अपना जाल रखते हैं

पहले वो अपना जाल रखते हैं
हर सू कुछ दाने डाल रखते हैं

आए हैं दुश्मनी निभाते जो
दोस्ती की मिसाल रखते हैं

उनकी बातों में झूठ क्या ढूँढ़ूँ
पास जो काली दाल रखते हैं

उनसे संभव नहीं कभी कुछ भी
आज को कल पे टाल रखते हैं

भेड़िये हो गए हैं अब शातिर
शेर की अब वो खाल रखते हैं

जीत मिलती कहाँ उन्हें ‘गरिमा’
हार का जो मलाल रखते हैं।


Image : On the Shore of the Black Sea
Image Source : WikiArt
Artist : Konstantin Korovin
Image in Public Domain

गरिमा सक्सेना द्वारा भी