रंग सारे उड़ गए हैं

रंग सारे उड़ गए हैं

रंग सारे उड़ गए हैं
सब नजारे उड़ गए हैं

रह गए हैं सिर्फ बकुले
हंस सारे उड़ गए हैं

वक्त ने मारा यूँ चाँटा
स्वप्न सारे उड़ गए हैं

यूँ चली आँधी समय की
सब सहारे उड़ गए है

शिल्प ही है पास उनके
कथ्य सारे उड़ गए हैं।


Image : Spring. Cranes flying.
Image Source : WikiArt
Artist : Isaac Levitan
Image in Public Domain