सब गिर गए मेयार मगर शेष कुशल है

सब गिर गए मेयार मगर शेष कुशल है

सब गिर गए मेयार मगर शेष कुशल है
बिकने को है दस्तार मगर शेष कुशल है

सिस्टम को तपेदिक है बवासीर है यारो
मुश्किल है ये उपचार मगर शेष कुशल है

कोने में पडा है कहीं सच बोलने वाला
चमचों का है दरबार मगर शेष कुशल है

जनता की अदालत के हैं अधिकार निराले
बोलूँ जो तड़ीपार, मगर शेष कुशल है

बाँटती है यहाँ रोज है खैरात सियासी
बस मर रहे खुद्दार मगर शेष कुशल है।


Image :In conjunction
Image Source : WikiArt
Artist : Konstantin Korovin
Image in Public Domain