तू तो एक बहाना था

तू तो एक बहाना था

तू तो एक बहाना था
मुझको धोखा खाना था

मौसम रोज सुहाना था
उसका आना-जाना था

आईना दिखलाना था
उसको यूँ समझाना था

आज जमाना क्या जाने
मुझसे एक जमाना था

कबीरा की उस चादर का
मैं ही ताना-बाना था।


Image : Landscape with boat
Image Source : WikiArt
Artist :Aleksey Savrasov
Image in Public Domain

विज्ञानव्रत द्वारा भी