हर कदम पर बाज देखिए

हर कदम पर बाज देखिए

हर कदम पर बाज देखिए
और जंगल राज देखिए

है मसीहा रहगुजर मगर
बस गिराता गाज देखिए

भूख में जनता यहाँ वहाँ
ख्वाब यूँ स्वराज देखिए

नाच गाना जश्न आजकल
मौज में है ताज देखिए

जाति का फंडा धरम नया
कैद है आवाज देखिए

सल्तनत सजदा अभी नयी
पर उसी पे नाज देखिए

रौशनी है बेचता वही
है मगर सरताज देखिए


Image : Gypsy woman with two children
mage Source : WikiArt
Artist : August von Pettenkofen
Image in Public Domain