मन में आया सवाल
- 1 June, 2024
शेयर करे close
Share on facebook
Share on twitter
Share on reddit
Share on tumblr
Share on linkedin
शेयर करे close
Share on facebook
Share on twitter
Share on reddit
Share on tumblr
Share on linkedin

शेयर करे close
Share on facebook
Share on twitter
Share on tumblr
Share on linkedin
Share on whatsapp
https://nayidhara.in/kavya-dhara/hindi-poem-about-mann-mein-aaya-sawal-by-abhiranjan-priyadarshi/
- 1 June, 2024
मन में आया सवाल
मेरे मन में आया एक सवाल
क्या साहित्य साहित्यकार बनाता है
या बनाता है कुछ और
फिर आया दूसरा सवाल
या साहित्यकार बनाता साहित्य
या इनसान बनाता साहित्य
न कि साहित्य बनाता इनसान
अगर साहित्य बनाता इनसान
तो कुछ इनसान क्यों होते हैवान
या साहित्य का निर्माण
होता है कुछ और से…
फिर हमें लगता साहित्य बनता
ही है मनुष्य की सोच से
या कुछ और से…
फिर सोचता पृथ्वी पर
मनुष्य तो है ही अपनी सोच से
तो क्या साहित्यकार बनाता
साहित्य को भी अपनी सोच से…
लेकिन साहित्य तो निकलता
नहीं है मनुष्य की बुरी सोच से
वह तो निकलता ही है
मनुष्य की अच्छी सोच से।
फिर लगता कुछ इनसान
क्यों नहीं उबरते हैं
अपनी बुरी सोच से!
Image: lyrical explosion no-12-1918
In valley and distant jan brueghel the elder
Image Source: WikiArt
Artist : Alberto Magnelli
Image in Public Domain