राम के आदर्शों पर
- 1 June, 2024
शेयर करे close
शेयर करे close

शेयर करे close
- 1 June, 2024
राम के आदर्शों पर
राम के आदर्श पर चलना है तो
अधर्मी नहीं धर्मी बनो
राम के आदर्श पर चलना है तो
स्वार्थी नहीं नि:स्वार्थी बनो
राम के आदर्श पर चलना है तो
लोभी नहीं अलोभी बनो
राम के आदर्श पर चलना है तो
भोगी नहीं सहयोगी बनो
राम के आदर्श पर चलना है तो
झूठा नहीं सच्चा बनो
राम के आदर्श पर चलना है तो
प्रकृति विरोधी नहीं प्रकृति प्रेमी बनो
राम के आदर्श पर चलना है तो
मनुष्य प्रेमी ही नहीं पेड़-पौधे,
पशु-पक्षी प्रेमी भी बनो
राम के आदर्श पर चलना है तो
माँसाहारी नहीं शाकाहारी बनो
राम के आदर्श पर चलना है तो
नशा प्रेमी नहीं नशा विरोधी बनो
राम के आदर्श पर चलना है तो
व्यभिचारी नहीं विचारवान बनो
राम के आदर्श पर चलना है तो
कामचोर नहीं कर्मयोगी बनो
राम के आदर्श पर चलना है तो
फिजूलखर्ची नहीं अल्पखर्ची बनो
राम के आदर्श पर चलना है तो
ढोंगी नहीं स्पष्टवादी बनो
राम के आदर्श पर चलना है तो
नकारात्मक नहीं सकारात्मक बनो
राम के आदर्श पर चलना है तो
असामाजिक नहीं सामाजिक बनो
राम के आदर्श पर चलना है तो
माता-पिता के विरोधी नहीं सहयोगी बनो
राम के आदर्श पर चलना है तो
राम ही नहीं बुद्ध, महावीर,
गाँधी के भी अनुयायी बनो
यानी, राम के आदर्श पर चलना है तो
पूर्वजों के आदर्श के साथ ही
आधुनिक आदर्श के भी सहयोगी बनो।
Image: sri rama breaking the bow
In valley and distant jan brueghel the elder
Image Source: WikiArt
Artist : raja ravi varma
Image in Public Domain