बाघ

बाघ

(राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के 2018 के आँकड़े के अनुसार भारत में बाघों की संख्या 2,967 है।)

अभयारण्य की संख्या को पीछे छोड़
मन अरण्य के बाघ
चक्रवृद्धि दर से बढ़ते हैं
हमारी उत्कंठा में
त्रास में, भय में

घने जंगल के बाघ और
मन के कोने में
बसे हुए बाघ की
समता, दूरातीत

आश्चर्यजनक रूप से बढ़ते हैं
लहू में निरूसार बने हुए बाघ
त्रास में घनीभूत बाघ
मन-लता के गुच्छे।


Image : Royal Tiger Marching
Image Source : WikiArt
Artist : Rosa Bonheur
Image in Public Domain

दिनकर कुमार द्वारा भी