घर खाली न दिखे
- 1 April, 2019
शेयर करे close
Share on facebook
Share on twitter
Share on reddit
Share on tumblr
Share on linkedin
शेयर करे close
Share on facebook
Share on twitter
Share on reddit
Share on tumblr
Share on linkedin

शेयर करे close
Share on facebook
Share on twitter
Share on tumblr
Share on linkedin
Share on whatsapp
https://nayidhara.in/kavya-dhara/hindi-poem-ghar-khali-na-dikhe-by-arun-sheetaansh/
- 1 April, 2019
घर खाली न दिखे
तुम आओ तो इस तरह कि
लिपट जाएँ गाँव के एक-एक आदमी
कह दें एक साँस में सब बातें
और नई भौजाई करे सास की शिकायत
और सास करे बदलती हुई दुल्हनों की
मोटरसाईकिल पर चलने वाली बात
तुम आओ तो इस तरह कि
खेतों में लगें सरसो के फूल और
बगल के टोपरे में लगे आलू
आम के पेड़ में आ रहे हों ऋतु मंगलपुष्प
गरहे में पानी
खेतों की जोत दिखाई दे
वहाँ बात करती हँसती हुईं
झुंड में लड़कियाँ और
लड़के लगा रहे हों कहकहे
सोन नदी के कछार पर
हमारा काम है सबसे मिलकर रहना
मिलकर रहना ही है गाँव का गहना!
Image name: Senf-Feld (Sinapis alba) im Hockenheimer Rheinbogen
Image Source: Wikimedia