सुबह

सुबह

फूल की सुगंध में सुबह
जल की लहरियों पर सुबह
पंछी के परों पर सुबह
धरों पर सुबह
छतों, छज्जों पर सुबह
उपवन में सुबह
चितवन में सुबह
नदी निर्झर पर सुबह
पर्वत पर सुबह, समुद्र पर सुबह
धरती पर सुबह, नभ पर सुबह!

सुबह!
सुबह!!


Image : June Morning, View over the Hills over Pontoise
Image Source : WikiArt
Artist : Camille Pissarro
Image in Public Domain

प्रयाग शुक्ल द्वारा भी