पाप न होई

पाप न होई

जैसी कद-काठी हो
वैसी ही लाठी हो
वासुदेव! वासुदेव
बातों की देवी को
लातों की पड़ी टेव!

भर बाजार अदालत सारी!
चाट रहे हैं ठग पिंडारी!
इन्हें कुदृष्टि बिलोके जोई!
ताहि बधे कछु पाप न होई!
पाप न होई
पाप न होई!


Image: Interrupted Whetting
Image Source: WikiArt
Artist: Jose Ferraz de Almeida Junior
Image in Public Domain