उलझी त्रिज्याएँ

उलझी त्रिज्याएँ

इस वृत्त की केंद्रस्थ भूमि
डोल गई–
सारी त्रिज्याएँ
उलझ गई हैं ;
ओ परिधि!
तनिक और फैल जा
कि मैं अपनी त्रिज्याओं को
सुलझा लूँ!!


Image: Colour-circle
Image Source: WikiArt
Artist: August-Macke
Image in Public Domain